Saturday, March 14, 2026
HomeTechnologyबांग्लादेश-पाकिस्तान मैच में 'हाई वोल्टेज ड्रामा', सलमान आग़ा को रन आउट देने...

बांग्लादेश-पाकिस्तान मैच में ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’, सलमान आग़ा को रन आउट देने पर क्यों हुआ विवाद

सलमान आग़ा रन आउट दिए जाने के बाद गुस्सा ज़ाहिर करते हुए

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सलमान आग़ा रन आउट दिए जाने के बाद गुस्सा ज़ाहिर करते हुए

पढ़ने का समय: 7 मिनट

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ वनडे मुक़ाबले में 128 रन से जीत हासिल करके सिरीज़ 1-1 से बराबर कर ली है, लेकिन इस मैच के दौरान उसके बल्लेबाज़ सलमान आग़ा का विवादास्पद ढंग से रन आउट होने का मुद्दा चर्चा में है.

मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान सलमान आगा ने रन-आउट को क्रिकेट के नियमों के मुताबिक़ लेकिन ‘खेल भावना’ के ख़िलाफ़ बताया, वहीं बांग्लादेश के कोच मुश्ताक़ अहमद का मानना ​​था कि कप्तान मेहदी हसन मिराज़ ने ‘कुछ भी गलत नहीं किया’.

दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया और पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया था.

मैच सातवें ओवर में ही पहुंचा था और बांग्लादेश ने तीन विकेट के नुक़सान पर 27 रन बनाए थे, तभी बारिश के कारण मैच रोक दिया गया.

बारिश के बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ, तो ओवरों की संख्या 50 से घटाकर 32 कर दी गई और बांग्लादेश के जीत के लक्ष्य को भी 275 से घटाकर 243 कर दिया गया.

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments