Thursday, March 5, 2026
HomeTechnologyपांच दिन बाद भी हमें नहीं पता कि ईरान के साथ अमेरिका-इसराइल...

पांच दिन बाद भी हमें नहीं पता कि ईरान के साथ अमेरिका-इसराइल की जंग किस दिशा में जा रही है

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने मार ए लागो निवास से जारी एक वीडियो संदेश में ईरान पर हमले शुरू होने की घोषणा की थी
इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने मार ए लागो निवास से जारी एक वीडियो संदेश में ईरान पर हमले शुरू होने की घोषणा की थी

अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच शुरू हुई नई जंग का यह पांचवां दिन ही है.

ईरान ने खाड़ी के उस पार मौजूद अपने पड़ोसी अरब देशों, जो अमेरिका के क़रीबी सहयोगी भी हैं, पर हमला करने का फ़ैसला किया, और इसके साथ ही यह जंग अब पूरे क्षेत्र में फैल चुकी है.

ब्रिटेन ने भी आख़िरकार अपना रुख़ बदल दिया है और अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की इजाज़त दे दी है.

जंग लगातार भड़कती जा रही है और मेरे फ़ोन पर एक के बाद एक न्यूज़ अलर्ट आ रहे हैं.

अमेरिका ने हिंद महासागर में ईरान के एक युद्धपोत को डुबो दिया है, इसमें सौ से अधिक लोगों की जानें गई हैं.

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments