Last Updated:
Saim Ayub get out after playing no look shot: नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सैम अयूब अपने एक नो लुक शॉट के कारण बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं. मैच में सैम अयूब जब नो लकु शॉट खेलकर आउट हुए तो वह 24 रन बना चुके थे. सैम अयूब का नो लुक शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सैम अयूब नो लुक शॉट के कारण हुए ट्रोल
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया. हालांकि, पाकिस्तान के लिए ये जीत बिल्कुल भी आसान नहीं थी, क्योंकि लक्ष्य का बचाव करने उतरी नीदरलैंड ने अपनी दमदार गेंदबाजी से पूरे मैच में पाकिस्तान की हालत खराब करके रखी. पाकिस्तान के लिए बल्लेबाजी में टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी कुछ प्रभावित नहीं कर पाए.
खास तौर से सैम अयूब ने सबसे ज्यादा निराश किया. सैम अयूब पाकिस्तान के लिए मैच में सिर्फ 24 रन बनाकर आउट हुए. अयूब ने जिस तरह से अपना विकेट गंवाया उसे लेकर अब वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल सैम अयूब ने आर्यन दत्त के खिलाफ एक नो-लुक शॉट खेला. पाकिस्तानी बल्लेबाज को लगा कि गेंद सिक्स के लिए गई है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और फील्डर रोएलोफ वैन डर मर्वे आसानी से कैच लपक लिया. इस तरह आउट होकर सैम अयूब को वापस पवेलियन लौटना पड़ा.
In the air & GONE! 👏🏻
Saim Ayub tries a NO-LOOK shot only to mistime the ball & find a van der Merwe in the deep! 👌🏻
क्या होता है नो लुक शॉट?
बता दें कि नो लुक शॉट अक्सर पावर हिटर बल्लेबाज खेलते हैं. इस शॉट को खेलने के बाद बल्लेबाज पूरी तरह से आश्वस्त हो जाता है कि गेंद बाउंड्री के पार ही जाएगी. यही वजह है कि शॉट खेलने के बाद बल्लेबाज का सिर नीचे ही रहता है, जिसके कारण उसे नो लुक शॉट कहा जाता है.
हार्दिक पंड्या और राशिद खान जैसे खिलाड़ी अक्सर इस तरह के शॉट खेलते हैं, लेकिन सैम अयूब के मामले ये हुआ कि उनके नो लुक शॉट में ना तो ताकत थी और ना ही अच्छी टाइमिंग, जिसके कारण गेंद हवा में लहराकर कैच के लिए चली गई, जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रहे हैं.
जैसे-तैसे पाकिस्तान ने जीता मैच
वहीं इस मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने जैसे-तैसे जीत हासिल की. मैच में नीदरलैंड्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 147 रन बनाकर सिमट गई थी. इसके जवाब में पाकिस्तान अंतिम ओवरों में फहीम अशरफ की तूफानी बैटिंग से 19.3 ओवर में 7 विकेट गंवाकर किसी तरह 148 रन बनाने में सफल रही, जिससे टीम को 3 विकेट से जीत मिली.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें