Thursday, March 12, 2026
HomeBusinessदोस्ती हो तो ऐसी! युवराज सिंह के बच्चों को देख खुद को...

दोस्ती हो तो ऐसी! युवराज सिंह के बच्चों को देख खुद को रोक नहीं सके आशीष नेहरा – ashish nehra picks up yuvraj singhs kids and showers them with love video goes viral

अभिनेत्री कृतिका कामरा और होस्ट गौरव कपूर 11 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। बांद्रा में आयोजित इस निजी समारोह में युवराज सिंह, आशीष नेहरा और वीरेंद्र सहवाग जैसे क्रिकेट दिग्गज शामिल हुए। यह जोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा था।

ashish nehra with yuvraj singh kids
युवराज सिंह के बच्चों के साथ आशीष नेहरा
नई दिल्ली: क्रिकेट और बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर शहनाइयों की गूंज सुनाई दी है। मशहूर टीवी और फिल्म अभिनेत्री कृतिका कामरा और जाने-माने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर व ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस के होस्ट गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। 11 मार्च 2026 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास पर एक निजी समारोह में यह जोड़ा हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो गया। इस इवेंट में क्रिकेट जगत के कई स्टार्स पहुंचे। जिसमें युवराज सिंह का नाम भी शामिल था। इसी बीच आशीष नेहरा का युवराज के बच्चो के साथ एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मैदान के यार, महफिल के मेहमान

शादी में क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज दोस्तों की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए। पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच और बच्चों के साथ पारंपरिक कपड़ों में पहुंचे। इसी दौरान पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी वहां पहुंचे और युवराज के बच्चों को गोद में उठाकर लाड करते नजर आए। इसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी नीले कुर्ते और सफेद पायजामे में इस जश्न का हिस्सा बने।

बांद्रा में हुई सीक्रेट शादी और दिग्गजों का जमावड़ा

कृतिका और गौरव ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा, जिसमें केवल परिवार और बेहद करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया था। हालांकि, शादी के बाद इस जोड़े ने अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई तस्वीर साझा नहीं की है, लेकिन बुधवार दोपहर से ही उनके घर के बाहर जमा हुए फोटोग्राफर्स ने मेहमानों की आवाजाही को अपने कैमरों में कैद किया। मेहमानों की लिस्ट में क्रिकेट जगत के बड़े नाम और बॉलीवुड हस्तियां शामिल रहीं।

बॉलीवुड सितारों की चमक और पुरानी यादें

क्रिकेटर्स के अलावा बॉलीवुड से नेहा धूपिया और अंगद बेदी, अमृता अरोड़ा और शकील लदाक, और मलाइका अरोड़ा जैसे सितारे भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। कृतिका कामरा, जिन्हें कितनी मोहब्बत है और बंबई मेरी जान जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है, और गौरव कपूर पिछले काफी समय से अपनी छुट्टियों और ब्रेकफास्ट डेट्स की तस्वीरें साझा कर रहे थे। दिसंबर 2025 में कृतिका द्वारा साझा की गई एक तस्वीर ने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी थी, जो अब शादी के खूबसूरत मुकाम तक पहुंच गया है।

ऋषिकेश कुमार सिंह

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमार सिंहऋषिकेश कुमार सिंह, नवभारत टाइम्स डिजिटल में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने साल 2022 में इंडिया टीवी से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और शुरुआत से ही अपने तेज, सटीक और विश्लेषणात्मक अंदाज से सबका ध्यान खींचा। वह क्रिकेट, WWE, हॉकी, टेनिस जैसे तमाम खेलों को उच्च स्तर पर कवर करते हैं। खेल पत्रकारिता में खास रुचि और गहरी समझ रखने वाले ऋषिकेश कुमार सिंह ने इंडिया टीवी में 3 सालों तक काम किया। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। कंटेंट राइटिंग के अलावा वह वीडियो एंकरिंग से लेकर ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में माहिर हैं।… और पढ़ें