Sunday, March 15, 2026
HomeTechnologyदिल्ली-NCR में छाए काले बादल, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश; गर्मी...

दिल्ली-NCR में छाए काले बादल, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश; गर्मी से मिलेगी राहत

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसमी उतार चढ़ाव के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर रविवार सुबह हल्की ठंड का एहसास हो गया। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश ने बढ़ती गर्मी पर भी कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन ब्रेक लगा दिया।  इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई।

न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज

उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिलहाल साफ चल रही है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। दिन का तापमान इस माह में पहली बार 30 डिग्री से नीचे रह सकता है। बाकी बादलों की आवाजाही होगी और धूप भी निकली रहेगी। हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।

रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआइ 190 रिकार्ड किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं

RRAIN

राजधानी में दिन में आसमान में हल्का बादल छाया रहा। हवा भी चलती रही। न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक लेकिन एक दिन पहले की तुलना में 2.3 डिग्री कम था।

न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

वहीं, पालम और लोधी रोड के मौसम स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले दोनों स्थानों पर दर्ज किए गए तापमान से कुछ कम है। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक और एक दिन पहले की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

आईएमडी ने रविवार सुबह, दोपहर व शाम के समय हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने और गरज व बिजली चमकने के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा का पूर्वानुमान लगाया है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

अगले दो दिनों में वर्षा होने की संभावना

आईएमडी का कहना है कि पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा से सटे मध्य पाकिस्तान में चक्रवाती गतिविधि विकसित हो गई है। इसके परिणामस्वरूप पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में वर्षा होने की संभावना है। इसका असर दिल्ली में भी रहेगा। 15 और 18 मार्च को हल्की वर्षा हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे।

RRAIN 1

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार तक न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम तापमान भी सोमवार तक 31-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में रही। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 153 रहा, जबकि शुक्रवार को 189 दर्ज किया गया था। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के पूर्वानुमान के दिल्ली की वायु गुणवत्ता अगले कुछ दिनों तक ”मध्यम” श्रेणी में रहने की संभावना है।

RRAIN 2

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में मौसम का बदला मिजाज, बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत; रविवार को बारिश की संभावना

वहीं, शनिवार को दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर हवा की गुणवत्ता पिछले दिनों की तुलना में अच्छी रही। सीपीसीबी के समीर एप के अनुसार आइटीओ क्षेत्र हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआइ 97 और दिलशाद गार्डन में 100 यानी संतोषजनक श्रेणी में रही। 45 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से सिर्फ मंदिर, मुंडका व द्वारका में एक्यूआइ 200 से ऊपर यानी खराब श्रेणी में था।

ग्रेटर नोएडा में खुशनुमा हुआ मौसम

ग्रेटर नोएडा में रविवार सुबह तेज गरज के साथ हुई वर्ष ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। गर्मी से राहत मिलते ही लोगों के लिए खुशनुमा माहौल बन गया। सड़कें गीली हो गई। आसमान में बादल मंडराते दिखे। शनिवार के मुकाबले रविवार सुबह को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 08.53.12 (1)

गुरुग्राम में बदला मौसम

गुरुग्राम में रात में बारिश होने से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ, जिससे  लोगों को राहत मिली। मार्च की शुरुआत से ही तेज धूप होने के कारण पारा 30 डिग्री के पास चल रहा था लेकिन वर्षा होने के बाद अधिकतम पारे में छह डिग्री का गिरावट आई है। फिलहाल औसत तापमान 21 डिग्री बना हुआ है।

बारिश होने से किसानों में भी खुशी का माहौल है, तेज धूप से गेहूं की फसल खराब होने की आशंका थी लेकिन अब राहत मिलेगी मौसम विभाग ने शनिवार को ही हरियाणा में तीन दिनों तक वर्षा होने के आसार जताए थे।

फरीदाबाद में भी बूंदाबांदी

इसबीच फरीदाबाद में भी बूंदाबांदी देखने को मिली। हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिला।

WhatsApp Image 2026-03-15 at 07.22.56

इसी तरह हापुड़ और गुरुग्राम समेत एनसीआर के अन्य शहरों में भी बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

यह भी पढ़ें- Noida Weather: सुबह की बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, तापमान गिरने के साथ ही AQI में भी सुधार

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments