Wednesday, February 25, 2026
HomeNewsदिल्ली में बूंदाबांदी! यूपी-राजस्थान समेत कई राज्यों में होगी बारिश... मौसम विभाग...

दिल्ली में बूंदाबांदी! यूपी-राजस्थान समेत कई राज्यों में होगी बारिश… मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR से समेत कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. राजधानी और आसपास के इलाकों में आज बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम बदलने वाला है. वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रह सकती है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में 1 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है. आज अधिकतम तापमान 21°C से 23°C के बीच रहेगा, जो सामान्य के आसपास है. वहीं, 2 फरवरी को भी बादल छाए रहने के साथ सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध देखने को मिल सकती है. 2 फरवरी को दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 20°C से 22°C और न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C तक रहने का अनुमान है.

1 से 3 फरवरी के दौरान फिर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम बदल सकता है. कई इलाकों में गरज, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. पहाड़ों पर ठंड बढ़ सकती है.

IMD ने 1 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की संभावना जताई है.

घने कोहरे का अलर्ट

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 3 फरवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा. जबकि कुछ इलाकों में यह स्थिति 5 फरवरी तक बनी रह सकती है. सुबह और रात के समय विजिबिलिटी पर कोहरे का असर पड़ सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी आने वाले दिनों में घने कोहरे का असर रहेगा. इसके अलावा बिहार, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

—- समाप्त —-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring