Friday, March 13, 2026
HomeBusinessजम्मू: डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी पर गोलीबारी, कार्यक्रम में फारूक अब्दुल्ला भी...

जम्मू: डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी पर गोलीबारी, कार्यक्रम में फारूक अब्दुल्ला भी थे मौजूद – Firing at Event Attended by Farooq Abdullah and Deputy CM Surinder Choudhary at jammu kashmir lclnt

जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित होटल रॉयल पार्क में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम में अचानक फायरिंग की घटना हो गई. इस समारोह में नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे.

उपमुख्यमंत्री को छर्रे लगे
जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग कर दी. हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया. बताया जा रहा है कि इस घटना में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को छर्रे लगने से मामूली चोट आई है, जबकि फारूक अब्दुल्ला पूरी तरह सुरक्षित हैं.

 

घटना से जुड़े हर पहलू को समझने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी सबूतों और फुटेज का विश्लेषण करने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि फायरिंग की घटना किन परिस्थितियों में और किस वजह से हुई. फिलहाल पुलिस तथ्यों को इकट्ठा कर मामले की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments