Sunday, March 15, 2026
HomeTechnologyजब हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड से गौतम गंभीर को मिलवाया... एयरपोर्ट...

जब हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड से गौतम गंभीर को मिलवाया… एयरपोर्ट का VIDEO वायरल – t20 world cup 2026 hardik pandya introduces girlfriend mahika sharma to gautam gambhir video tspoa

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भाग लेने के लिए भारतीय टीम शुक्रवार (6 मार्च) को अहमदाबाद पहुंच गई. खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों ने मुंबई से अहमदाबाद की उड़ान भरी और शाम 5:30 बजे यहां पहुंचे. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराने के बाद टीम सीधे फाइनल की तैयारियों में जुट गई है. फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा.

अहमदाबाद एयरपोर्ट से निकलने के बाद अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह अपनी-अपनी कारों से अलग रवाना हुए, जबकि हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और बाकी खिलाड़ी टीम होटल के लिए रवाना हुए. इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो मुंबई एयरपोर्ट का है. इसमें भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की मुलाकात हेड कोच गौतम गंभीर से करवाते हैं. माहिका टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक के साथ ही ट्रैवल कर रही हैं.

मुंबई में हुए सेमीफाइनल में भी माहिका शर्मा भारतीय टीम को चीयर करती दिखी थीं. उस मैच में हार्दिक पंड्या का बेटा अगस्त्य भी माहिका के साथ मैच देख रहा था. बता दें कि हार्दिक पंड्या और सर्बियाई अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक जुलाई 2024 में अलग हो गए थे. हार्दिक-नताशा ने अगस्त्य की को-पेरेंटिंग करने का फैसला किया था.

भारतीय टीम के पास फाइनल में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. टीम इंडिया मौजूदा चैम्पियन है और अगर वह फाइनल जीत जाती है तो लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी. इतना ही नहीं, भारत पहले ही लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुका है. अब फाइनल जीतकर टीम एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या के आउट होते ही बेटा अगस्त्य हुआ नाराज? माहिका शर्मा ने किया शांत, VIDEO

यह फाइनल भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि मैच घरेलू मैदान पर खेला जाना है. अब तक कोई भी टीम अपने देश में टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है. अगर भारत यह मुकाबला जीतता है तो वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन जाएगी. 1.30 लाख से ज्यादा दर्शकों की क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल के दौरान खचाखच भीड़ रहने की उम्मीद है और पूरा स्टेडियम टीम इंडिया के समर्थन में गूंज सकता है.

हालांकि न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता. नॉकआउट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर कीवी टीम बड़े मैचों में अक्सर उलटफेर करने की क्षमता रखती है. फिर भी घरेलू मैदान, शानदार फॉर्म और करोड़ों फैन्स का समर्थन भारत के पक्ष में नजर आ रहा है. ऐसे में 8 मार्च का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ सकता है.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments