Thursday, March 5, 2026
HomeTechnologyछटपटाता रहा सलीम वास्तविक, हत्यारों ने नहीं किया रहम! CCTV में कैद...

छटपटाता रहा सलीम वास्तविक, हत्यारों ने नहीं किया रहम! CCTV में कैद गाजियाबाद कांड की क्रूरता – Salim Vastik brutal assault cctv video Gulfam Zeeshan killed encounter Ghaziabad loni lclam

गाजियाबाद के लोनी स्थित अली गार्डन कॉलोनी में बीते दिनों जीशान और गुलफाम नाम के दो सगे भाइयों ने यूट्यूबर व टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था. हमलावरों ने ‘गुस्ताखी’ का आरोप लगाते हुए सलीम के गले और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए थे. पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया और 1 मार्च को जीशान को, जबकि 3 मार्च की रात गुलफाम को मुठभेड़ में मार गिराया. अब सलीम पर हुए हमले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दरिंदगी की भयावह का मंजर कैद है.

सीसीटीवी फुटेज में दिखी बर्बरता

सलीम वास्तिक पर हुए हमले का एक नया और खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि जीशान और गुलफाम ने सलीम को पकड़कर उन पर धारदार हथियार से हमला किया. हमलावरों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उनके पेट और गले को निशाना बनाया. वीडियो में हमले की भयावहता साफ झलक रही है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की थी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जीशान और गुलफाम हेलमेट पहनकर सलीम के ऑफिस में घुसते हैं. सलीम उनके इरादे भांप जाते हैं और उठने की कोशिश करते हैं. तभी एक भाई सलीम को दबोच लेता है और दूसरा चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर देता है. उसका मेन फोकस सलीम का गला रेतने पर होता है.

घायल सलीम वास्तविक (बीच में)

करीब 5 मिनट तक दोनों भाई सलीम को बेरहम मौत देने के लिए हर कोशिश करते हैं. लेकिन सलीम ने गजब की बहादुरी दिखाई और दोनों से भिड़े रहे. इस दौरान फर्श पर खून ही खून फ़ैल जाता है. चीख-पुकार सुनकर भी कोई बचाने नहीं आता है. हमलावर किसी भारी चीज से सलीम का सिर कुचलने का भी प्रयास भी करते हैं. इस बीच एक हत्यारा कहता है- मारो इसे, मारो-मारो, रुकना नहीं…पेट में मारो, गले पर…गुस्ताखी करेगा ये. वीडियो इतना वीभत्स है कि उसे दिखाया नहीं जा सकता है.

मजदूरी से अपराध के दलदल तक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी गुलफाम करीब 10 साल पहले घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नोएडा गया था. वहां वह लकड़ी की कारीगरी का काम करता था और उसका अपना परिवार भी था, जिसमें दो मासूम बच्चे हैं. किसी ने नहीं सोचा था कि मेहनत-मजदूरी करने वाला शख्स अपराध की दुनिया में इस कदर डूब जाएगा. वहीं छोटा भाई जीशान, जिसने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की थी, वह भी बाद में अपने भाई के पास चला गया था.

गांव में पसरा सन्नाटा  

इन दोनों सगे भाइयों की एनकाउंटर में मौत के बाद उनके पैतृक गांव अमरोहा के सैदनगली में सन्नाटा पसरा हुआ है. जीशान ने मदरसे से दीनी तालीम भी ली थी, लेकिन तंगहाली के कारण वह काम में जुट गया था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.  

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments