Sunday, March 15, 2026
HomeBusiness'चोक नहीं, खूनी पिटाई हुई...', टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के...

‘चोक नहीं, खूनी पिटाई हुई…’, टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद भावुक हुए साउथ अफ्रीकी कोच – t20 world cup 2026 south africa coach shukri conrad emotional response sa vs nz tspoa

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी. मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 170 रनों का टारगेट मिला था, जिसे कीवियों ने 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की इस मैच में ना बैटिंग ठीक रही, ना ही उसकी गेंदबजी में दमखम दिखाई दिया.

सुपर-8 चरण में भारत को हराने वाली साउथ अफ्रीकी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने एकतरफा मुकाबले में उसे पूरी तरह पछाड़ दिया. मैच के बाद साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुकरी कॉनराड ने हार को लेकर बेहद ईमानदार प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीकी टीम इस मुकाबले में चोक नहीं की, बल्कि खूनी पिटाई (bloody walloping) हुई. उन्होंने कहा कि चोक तभी कहा जाता है जब टीम मुकाबले में हो, लेकिन इस मैच में ऐसा कुछ नहीं था.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हारकर छलका साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम का दर्द

शुकरी कॉनरॉड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे नहीं लगता कि आज की हार को चोक कहा जा सकता है. यह तो पूरी तरह से करारी पिटाई थी. ‘चोक’ कहने के लिए कम से कम मैच में बने रहना जरूरी होता है और हम तो मुकाबले में थे ही नहीं.”

‘चोकर्स’ का टैग नहीं छूटा पीछे
साउथ अफ्रीका ने पिछले साल लॉर्ड्स में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. उस जीत के बाद माना जा रहा था कि टीम ने ‘चोकर्स’ का टैग पीछे छोड़ दिया है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है.

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में तीसरे अंपायर के फैसले पर मचा बवाल, क्या सच में आउट थे कप्तान एडेन मार्करम?

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 169/8 का स्कोर ही खड़ा कर पाया. न्यूजीलैंड की ओर से कोल मैककॉन्ची, रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके. केवल मार्को जानसेन (30 गेंदों में नाबाद 55 रन) ही कीवी गेंदबाजों के सामने टिक पाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया. 

फिन एलन ने 33 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा. दूसरे सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने भी 33 गेंदों में 58 रनों का योगदान दिया. एलन-सेफर्ट ने पावरप्ले में ही मैच का रुख तय कर दिया और 55 गेंदों में 117 रनों की साझेदारी की. अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम अपनी ताकत दिखाएगी.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments