Friday, February 27, 2026
HomeBusinessएसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम के नतीजे जारी, इस लिंक से जानें आपका...

एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम के नतीजे जारी, इस लिंक से जानें आपका सिलेक्शन हुआ या नहीं?

SBI Clerk Mains Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई क्लर्क मेन्स 2025-26 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक…

SBI Clerk Mains Result 2025 (सांकेतिक तस्वीर)

SBI Clerk Mains Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई क्लर्क मेन्स 2025-26 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) मेन्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर अपना पासिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं. एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 21 नवंबर 2025 को देश भर के केंद्रों पर आयोजित की गई थी. अब बैंक ने रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है और इसमें अगले चरण के लिए सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए हुए हैं.

एसबीआई क्लर्क मेन्स की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब लोकल लैंग्वेज प्रोफिसिएंशी टेस्ट (LPT) देनी होगी जो एक योग्यता परीक्षा है. फाइनल सिलेक्शन मेन्स के मार्क्स और लैंग्वेज टेस्ट में सफलता के आधार पर होगा. उम्मीदवार रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करके सर्च ऑप्शन में अपना रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं कि उनका सिलेक्शन हुआ या नहीं. प्रत्येक उम्मीदवार के स्कोरकार्ड अलग-अलग जारी किए जाएंगे. स्कोरकार्ड में सेक्शन वाइज मार्क्स, टोटल मार्क्स और कट ऑफ डिटेल्स शामिल होंगे. विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जूनियर एसोसिएट के हजारों पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है.

SBI Clerk Mains Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?

एसबीआई क्लर्क मेन्स का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

–  वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.

– Career सेक्शन पर क्लिक करें.

– SBI Clerk Mains Result 2025-26 का लिंक खोलें.

– पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें.

– अपना रोल नंबर खोजें.

एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक.

SBI Clerk Mains Result 2025: रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा?

मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिसिएंशी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. यह परीक्षा फाइनल सिलेक्शन के लिए अनिवार्य है. इस परीक्षा में फेल होने वाले उम्मीदवार की नियुक्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए कोई इंटरव्यू राउंड नहीं है. फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर तय होगी, हालांकि उम्मीदवारों को लैंग्वेज टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को भी पास करना होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring