Tuesday, March 10, 2026
HomeTechnologyईरान में अमेरिकी सैनिक भेजे जाने के सवाल पर अब क्या बोले...

ईरान में अमेरिकी सैनिक भेजे जाने के सवाल पर अब क्या बोले ट्रंप, Page 2 र 2

तेहरान में हवाई हमला

इमेज स्रोत, Fatemeh Bahrami/Anadolu through Getty

इमेज कैप्शन, ईरान के साथ अमेरिका और इसराइल की जंग जारी है (सांकेतिक तस्वीर)

सऊदी अरब के अल-ख़र्ज में रविवार शाम एक रिहायशी
इलाक़े में मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 लोग घायल हैं.

घायलों में एक भारतीय भी शामिल हैं.
इसकी जानकारी ‘डायरेक्टरेट ऑफ़ सऊदी सिविल डिफ़ेंस’
ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दी है.

पोस्ट में कहा गया, “अल-ख़र्ज गवर्नरेट में एक रिहायशी इलाक़े में
मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं.”

एक अन्य पोस्ट में सऊदी के
अधिकारियों ने बताया, ” दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हुई है और घायलों में शामिल 11 लोग बांग्लादेशी हैं, जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति भारतीय नागरिक
है.”

वहीं, सऊदी में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है.
भारतीय अधिकारियों ने इस घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’
बताया है और किसी भी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई है.

भारतीय दूतावास ने कहा,
“यह राहत की बात है कि अल-ख़र्ज में
कल (रविवार) शाम हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी भारतीय की मौत नहीं हुई है.

दूतावास ने यह भी कहा कि वह इस मामले
को लेकर सऊदी के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है.

भारतीय दूतावास के मुताबिक़, काउंसलर वाई. साबिर ने रविवार रात अल-ख़र्ज का
दौरा किया और घायल हुए भारतीय नागरिक से मुलाक़ात की.

घायल भारतीय नागरिक का इस समय
अल-ख़र्ज के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments