Saturday, February 28, 2026
HomeTechnologyइसराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले की घोषणा की, तेहरान...

इसराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले की घोषणा की, तेहरान में तीन जगह हुए धमाके

हसन अबाद स्क्वायर के नज़दीक उठता धुआं
इमेज कैप्शन, हसन अबाद स्क्वायर के नज़दीक उठता धुआं

पढ़ने का समय: 3 मिनट

इसराइल ने ईरान के ख़िलाफ़ हमले शुरू किए हैं और इसे ‘सतर्कता में किया गया हमला’ बताया है.

इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्स ने बयान जारी कर पूरे इसराइल में ‘विशेष और स्थायी आपातकाल स्थिति’ की घोषणा कर दी है.

इसराइली अधिकारियों का कहना है कि ईरान पर हमले के बाद शनिवार को उनके हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है.

इसराइली सेना ने घोषणा की कि उसने देश भर के कई इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजाए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इसराइल पर रॉकेट दागे जाने की संभावना के लिए तैयार किया जा सके.

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि तेहरान के डाउनटाउन में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं. एजेंसी ने तेहरान के डाउनटाउन में हुए तीन विस्फोटों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं.

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring