अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की संभावना ने क्या नेतन्याहू को मुश्किल में डाल दिया है

नेतन्याहू

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, रविवार को प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने डिमोना में ईरानी हमले वाली जगह का दौरा किया

ईरान के साथ बातचीत को लेकर अमेरिका के मिले-जुले संकेतों के बीच, मध्य पूर्व के दो कट्टर दुश्मनों, ईरान और इसराइल के बीच हमले और जवाबी हमले जारी हैं.

इसराइल की सेना के मुताबिक, सोमवार को इसराइल ने ईरान के अंदर “दर्जनों” हवाई हमले किए. इसमें तेहरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प (आईआरजीसी), इंटेलिजेंस मंत्रालय के कमांड सेंटर, साथ ही हथियारों के भंडार और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया. इसके जवाब में, रात भर ईरान ने उत्तरी और दक्षिणी इसराइल में कई मिसाइलें दाग़ीं.

उत्तरी तेल अवीव में ताज़ा धमाके वाली जगह के आसपास इमारतों की बालकनियां उखड़ गई और दीवारों के टुकड़े पास की रिहायशी इमारतों के बीच बने गड्ढे में गिरे.

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ईरानी मिसाइल का सीधा हमला था, कई अपार्टमेंट ब्लॉक्स इससे बाल-बाल बचे. इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं, हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है.

हमले वाली जगह के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बीबीसी को बताया कि सायरन बजने पर उसके पास शेल्टर तक पहुंचने का समय नहीं था. वह जैसे ही अपने घर के दरवाज़े तक पहुंचे, धमाके से दरवाजा उड़ गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *