अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने दी होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर चेतावनी

अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने दी होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर चेतावनी

लालजीत सिंह भुल्लर

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, पंजाब में मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे चुके आप नेता लालजीत सिंह भुल्लर के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज हो गई है (फ़ाइल फ़ोटो)

पंजाब राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (पीडब्लूसी) के अधिकारी गगनदीप रंधावा की शनिवार को कथित आत्महत्या के मामले में अमृतसर पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज कर ली है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले में आरोपों में घिरे पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफ़ा ले लिया है. हालाँकि इसके बावजूद भी यह मामला शांत होता नहीं दिख रहा है.

इससे पहले अमृतसर के एडीसीपी श्रीवेनेला ने कहा था, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. हम मामले की जांच कर रहे हैं और आत्महत्या के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं. हम इस मामले की तह तक जाएंगे.”

बीबीसी पंजाबी के अनुसार, गगनदीप रंधावा के एक रिश्तेदार के आरोपों के मुताबिक़, लालजीत भुल्लर गगनदीप रंधावा पर अपने पिता के पक्ष में टेंडर पास कराने का दबाव डाल रहे थे. ऐसा नहीं होने पर उनके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

गगनदीप सिंह रंधावा का एक कथित वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह लालजीत भुल्लर पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं.

हालाँकि लालजीत भुल्लर ने अपने ख़िलाफ़ लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताया है.

उन्होंने इस्तीफ़ा देते हुए कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरे ख़िलाफ़ लगाए गए आरोपों की ठीक से जांच की जाए ताकि सही फैसला लिया जा सके. इसलिए जब तक यह जांच पूरी नहीं हो जाती, मैं पार्टी और हमारे माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा कि वे मेरे मंत्री पद से इस्तीफ़ा को स्वीकार कर लें.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *