Sunday, March 15, 2026
HomeBusinessPM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के लिए क्या जरूरी है...

PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के लिए क्या जरूरी है फार्मर ID? यहां जानें – pm kisan samman nidhi twenty second installment farmer id ekyc replace required ahlbs

पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त जल्द ही किसानों के बैंक खातों में आ सकती है. लेकिन इस बीच सवाल यह है कि Farmer ID इस किस्त के लिए जरूरी है या नहीं. खबर के मुताबिक, योजना में पहले से रजिस्टर्ड किसानों के लिए Farmer ID अनिवार्य नहीं है, लेकिन नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कराने वाले किसानों को कुछ राज्यों में इसे बनवाना ज़रूरी है. हालांकि, सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अपडेट होना अनिवार्य है, ताकि किस्त में कोई रुकावट न आए.

नई रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के लिए Farmer ID अनिवार्य कर दिया गया है, खासकर उन 14 राज्यों में जहां हाल ही में रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हुई है. इन राज्यों में शामिल हैं-आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश.

इसका मतलब है कि अगर आप पहले से पीएम-किसान योजना में हैं और आपका e-KYC अपडेट है, तो आपकी 22वीं किस्त सीधे बैंक खाते में पहुंच जाएगी.

e‑KYC करने के तरीके

विकल्प 1: ऑनलाइन (Self e-KYC)

  • PM Kisan Portal पर लॉगिन करें.
  • Farmer Corner → e-KYC पर क्लिक करें.
  • अपना Aadhaar Number और बैंक खाता विवरण भरें.
  • OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफ़ाई करें.
  • “Submit” पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर सफलता का संदेश दिखेगा.

विकल्प 2: CSC (Common Service Centre) के जरिए

  • अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाएं.
  • Aadhaar और बैंक खाता विवरण दिखाएं.
  • CSC ऑपरेटर आपके लिए e-KYC कर देगा.
  • ट्रांजेक्शन का रसीद ले लें.

विकल्प 3: बैंक शाखा के जरिए

  • अपने बैंक शाखा में जाएं.
  • PM-Kisan e-KYC अपडेट करवाने की जानकारी दें.
  • बैंक अधिकारी आपके Aadhaar और बैंक खाते को वेरिफ़ाई करके e-KYC अपडेट कर देगा.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments