Saturday, March 14, 2026
HomeTechnologyबांदा में 33 डिग्री पहुंचा तापमान, यूपी में पड़ने लगी भीषण गर्मी,...

बांदा में 33 डिग्री पहुंचा तापमान, यूपी में पड़ने लगी भीषण गर्मी, इस दिन से बदलेगा मौसम, जानें IMD का अपडेट

वाराणसी: फरवरी के महीने में ही यूपी के अलग-अलग जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है. बीते 24 घंटे में बांदा जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग अलग जिलों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है. बताते चलें कि 2 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक,शनिवार (28 फरवरी) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सभी 75 जिलों को आईएमडी ने ग्रीन जोन में रखा है. यानी इन जिलों में बारिश,आंधी और कोहरे को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है. ऐसे में सभी जिलों में दिन की शुरुआत खिली धूप से ही होगी.1,2 और 3 मार्च को भी प्रदेश के दोनों ही संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तापमान
शनिवार को मेरठ, वाराणसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अयोध्या, सीतापुर, श्रावस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, लखनऊ, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, बहराइच, आजमगढ़, बलरामपुर, महराजगंज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर, बलिया, मऊ और आस पास के जिलों में सुबह से धूप खिली रहेगी. अनुमान है ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

नोएडा और लखनऊ में ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली से सटे नोएडा में भी अब तापमान पहले धीरे धीरे बढ़ा अब अगले 24 घंटे में यहां तेज सतही हवाएं भी चलेंगी. शनिवार को नोएडा में धूप की तल्खी लोगो को सताएगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि  आज को यहां आसमान पूरी तरह साफ होगा और चटक धूप भी खिली रहेगी. आज यहां न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है. उधर,लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है.

यूपी में चलेगा तेज हवाओं का दौर
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की होली से पहले एक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में  20 से 30 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.इस दौरान तापमान में भी थोड़ा उतार चढ़ाव देखा जा सकता है.

बांदा में तापमान सबसे ज्यादा
बताते चलें कि अब बीते 24 घण्टे में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस बांदा में रिकॉर्ड हुआ.वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या में 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments