Friday, March 6, 2026
HomeBusinessगाजियाबाद में यूट्यूबर पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़...

गाजियाबाद में यूट्यूबर पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ वार – ghaziabad salim wastik knife assault loni up crime information lclk

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में उस समय सनसनी फैल गई जब चर्चित यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया गया. घटना लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी की है.

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह दो अज्ञात हमलावर बाइक से सलीम वास्तिक के घर पहुंचे. दोनों ने हेलमेट पहन रखा था. आरोप है कि वो घर में घुसे और सलीम पर गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

गंभीर रूप से घायल सलीम वास्तिक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर

सलीम वास्तिक अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए विभिन्न धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी करते रहे हैं और कई टीवी चैनलों पर पैनलिस्ट के रूप में भी दिखाई देते रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके विचारों को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है. घटना के बाद उनके समर्थकों ने हमले को उनके बयानों से जोड़कर देखा है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है.

लोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है. इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है.

घटना के बाद उनके समर्थक हमले को उनके बयानों से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि हमलावर अज्ञात हैं और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है.

 

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments