Friday, March 6, 2026
HomeBusinessगांव के बेटे ने पापा को घुमाया Google ऑफिस! बेंगलुरु कैंपस देख...

गांव के बेटे ने पापा को घुमाया Google ऑफिस! बेंगलुरु कैंपस देख गर्व से चमक उठीं पिता की आंखें, वीडियो वायरल

मां-बाप के लिए बच्चों की कामयाबी से बड़ी कोई खुशी नहीं होती. खासकर तब, जब बेटा या बेटी छोटे से गांव से निकलकर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में जगह बना ले. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया है. यह कहानी है एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे की, जिसने अपने पिता को पहली बार गूगल के बेंगलुरु ऑफिस घुमाया. पिता की आंखों में गर्व, चेहरे पर मुस्कान और दिल में भावनाओं का सैलाब साफ नजर आ रहा है. वीडियो इतना प्यारा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपने माता-पिता को टैग कर रहे हैं.

बेटे ने अपने पिता को कराया गूगल ऑफिस का टूर

विनीथ शर्मा बुद्धारापु नाम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जो गूगल में काम करते हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह अपने पिता को गूगल के बेंगलुरु स्थित ऑफिस ‘गूगल अनंता’ घुमाते नजर आ रहे हैं. विनीथ ने कैप्शन में लिखा कि यह हर गूगलर का सपना होता है कि वह अपने माता-पिता को अपने ऑफिस लेकर जाए. पिछले शुक्रवार उन्होंने यह सपना पूरा किया. वीडियो में दिखता है कि उनके पिता पहली बार किसी कॉर्पोरेट ऑफिस में गए थे और वहां की सुविधाएं देखकर हैरान रह गए. कैफेटेरिया, हरा-भरा गार्डन, गेमिंग जोन और आर्केड एरिया देखकर पिता के चेहरे की खुशी देखने लायक थी.

ऑफिस देख पिता को हुआ बेटे की मेहनत का अहसास

विनीथ ने लिखा कि वे एक छोटे से गांव से आते हैं और यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. जब पिता ने ऑफिस देखा तो उन्हें समझ आया कि बेटे ने यहां तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत की होगी. वीडियो में ये भी दिखता है कि पिता आराम से ऑफिस कैंपस में घूम रहे हैं, हर चीज को गौर से देख रहे हैं और बेटे के साथ कॉफी पीते हुए बातें कर रहे हैं. दोनों ने साथ में अच्छा खाना खाया और आर्केड गेम्स भी खेले. विनीथ ने कहा कि उन्होंने अपने पिता को पहले कभी इतना खुश और गर्व से भरा नहीं देखा था.

यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल

यूजर्स भी रह गए दंग, करने लगे तारीफ

वीडियो को codetocombat नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या खूबसूरत नजारा है. एक और यूजर ने लिखा…गूगल ऑफिस की बात ही कुछ और है भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…खुशनसीब पिता है, वरना हम तो दिन रात ताने सुनते हैं.

यह भी पढ़ें: जब ईरान में गूंजी थी ब्राह्मण कवि की आवाज, खामेनेई के सामने हजरत अली की शान में पढ़ी थी मनकबत, रोने लगे थे लोग, वीडियो वायरल

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments